Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Shubham Sharma v. ATS Realty Private Limited
Complaint No. NCR144/10/100576/2022
- Decision date
- 2025-03-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Counsel
- Puneet Jain (in this matter)
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 46 -शिकायत संख्या :-४टार44/0/00576/2022 शुभम शर्मा बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-25 /03 /2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री उत्कर्ष शुभम उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण में अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा उल्लेखित किया गया है कि विपक्षी द्वारा अनुबंध के अनुसार परियोजना पूर्ण कर कब्जा वर्ष 2047 तक उपलब्ध कराया जाना था। विपक्षी की परियोजना विलम्बित है तथा शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट की कुल कीमत के सापेक्ष 37,03,680/— रूपये का भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा उललेखित किया गया है कि विपक्षी द्वारा कब्जा लिये जाने हेतु ऑफर ऑफ पजेशन दिनांक 7.04. 2022 को प्रेषित किया गया है, जिस कारण परिस्थितियों में परिवर्तन हुआ है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल पर अंकित जमा धनराशि मय ब्याज के अनुतोष के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अनुतोष अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी द्वारा उक्त प्रार्थना पर अपनी आपत्ति दाखिल की गयी है, जिसमें विपक्षी द्वारा उललेखित किया गया है कि वह शिकायतकर्ता को मूल अनुतोष के अनुसार 4 से 6 fot में रिफण्ड करने को तैयार है। अतः विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया है।
उपरोक्तानुसार रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को जमा धनराशि मय ब्याज के अनुतोष के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अनुतोष अंकित किये जाने की अनुमति प्रदान करे तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट द्वारा उक्त संशोधन किये जाने की अनुमति प्रदान होने के उपरांत यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपना अनुतोष संशोधित किये जाने के उपरांत वह अपना संशोधित लिखित जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता के अधिवक्ता को निर्देशित किया जाता है कि प्रकरण में विपक्षी को भुगतान की गई धनराशि रेरा पोर्टल पर संशोधित किये जाने हेतु पृथक रूप से अन्य प्रार्थना पत्र मय रसीदें/बैंक स्टेटमेंट // कस्टमर लेजर दाखिल करना सुनिश्चित करें| पत्रावली वास्ते उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 47.07.2025 को पेश हो। जता =F Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण