Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amit Kumar Kesaria and Nitu Singh v. Anthem Infrastructure Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/10/0969/2019

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर पीठ-3 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 परिवाद संख्या :- NCRI44/0/0969/209 अमित कुमार केसारिया बनाम एंथम इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. दिनांक:-_/ /2022 परिवादी का परिवाद धारा-63 के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया। पुकार पर परिवादी की ओर से अधिवक्ता श्री मनीष अरोडा व प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ नंदवानी उपस्थित हुये। परिवादी ने अवगत कराया कि प्रतिवादी द्वारा विलम्बित अवधि का ब्याज भुगतान कर दिया गया और इकाई का निबन्धीकरण 45 में निष्पादित किये जाने का आश्वासन दिया गया। प्रतिवादी की ओर से मौखिक रूप से प्रस्तुत किया गया कि पारित आदेश का अनुपालन करते हुये परिवादी को विलम्बित अवधि का ब्याज व इकाई का अधिपत्य उपलब्ध करा दिया गया है। इकाई का निबन्धीकरण शीघ्र निष्पादित करा दिया जाएगा। सुना एवं प्रपत्रों का अवलोकन किया। चूंकि प्रतिवादी द्वारा आदेश का अनुपालन कर दिया गया, अनुपालन आख्या पत्रावली पर उपलब्ध है और परिवादी को इकाई का अधिपत्य व विलम्बित अवधि का ब्याज भुगतान करा दिया गया जिसकी पुष्टि स्वयं परिवादी के अधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान किया है। प्रतिवादी को निर्देशित किया जाता है कि ५रिवादी के पक्ष में आवंटित इकाई का निबन्धीकरण कार्यवाही यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित et) तदनुसार धारा-63 के अन्तर्गत प्रार्थना कोश (भानु \ सिंह) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ua निस्तारित किया जाता है। Page 4