Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Satya Prakash v. Rudra Buildwell Projects Private Limited

Complaint No. NCR144/10/0795/2019

Decision date
2025-06-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 47—Rrepradt WM—NCR 44/0/0795/209 सत्य प्रकाश बनाम wal festa प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 03.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। - सुना गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 77.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया eal की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 49.44.2020 का भी आज तक अनुपालन नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट -है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित किया जाना न्यायोचित होगा। माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 49.44.2020 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड ,// पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें।

विपक्षी क्योंकि रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना कर रहा है और सुनवाई के दौरान उपस्थित भी नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। विपक्षी क्‍योंकि रेरा प्राधिकरण के आदेशों की sade कर रहा है और आज सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है। अतः विपक्षी के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 20.08.2025 को इस न्यायालय के समक्ष स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण गिरफ्तार कर 3 माह के लिये सिविल कारागार में भेजा जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 20.08.2025 को पेश हो। —=s आर. पी. सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण