Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shobhit Khanna v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. NCR144/10/0689/2019

Decision date
2025-04-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 9--शिकायत BAT—NCR I44/0/0689/209 शोभित खन्‍ना बनाम . ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 7.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज़बीन खन्‍नम उपस्थित हुई। विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 30.04.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है। और न ही कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी नियम-24 की कार्यवाही में उपस्थित भी नहीं हो रहा है, जबकि विपक्षी को बार-बार नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत सुनवाई हेतु लिंक भेजा रहा है। ऐसी स्थिति में इस न्यायालय के समक्ष आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते gy ated A निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित we! शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर we इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का Se कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 46.06.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण