Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Nehal Ahmad v. M/s Uttam Steels & Associates
Complaint No. NCR144/10/0181/2019
- Decision date
- Not recorded
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
जज भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | पीठ-2 उपस्थिति:- श्री बलविन्दर कुमार, सदस्य शिकायत सं0:- NCR44/0/0i8/209 नेहाल अहमद बनाम मैसर्स उत्तम स्टील एण्ड एसोसिएट्स (कसोर्टियम) प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्द कब्जा दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। इसके अतिरिक्त पीठ के समक्ष सुनावई के दौरान दिनांक 23.07.2020 को कहा गया कि उनकी रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। संक्षेप में शिकायतकर्ता का कथन है कि उनके द्वारा विपक्षी की परियोजना Fairway Zone-5 में यूनिट Wo-D/0726 बुक किया गया था, जिसके लिए उनके द्वारा समय-समय पर किश्तों के आधार पर 2,96,250 /— रूपये का भुगतान किया गया। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को दिनांक 32.42. 2043 तक परियोजना पूर्ण कर कब्जा दिया जाना था, परन्तु आज तक कब्जा नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि रजिस्ट्री के 6 माह बाद भी यूनिट का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। अतः शिकायतकर्ता विपक्षी के विरूद्द कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से अपने कथन के समर्थन में सेल डीड, जमा धनराशि की रसीदें, पॉवर ऑफ अटोर्नी, प्रार्थना पत्र आदि की छायाप्रतियां दाखिल की गयी हैं। qe we Page 4 विपक्षी द्वारा प्रतिवाद पत्र दाखिल करते हुए कहा गया है कि आवंटन पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट संख्या-0-0726 Fairway Apartment में स्थित है, उक्त यूनिट का तीव्र गति से निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा तत्काल प्रभाव ( Immediate) से कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। उभयपक्ष को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा रजिस्ट्री कराये जाने के 6 माह बाद भी यूनिट का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट का तत्काल प्रभाव ( Immediate) से कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। ऐसी दशा में शिकायतकर्ता को यथा शीघ्र कब्जा दिलाया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। शिकायतकर्ता की शिकायत को दृष्टिगत रखते हुए निम्न आदेश पारित किये जाते हैं:- आदेश 4. विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट की समस्त सुविधाओं को आवंटन-पत्र/अनुबन्ध के अनुसार पूर्ण कराते हुए दिनांक 45.03.2020 तक कब्जा देना सुनिश्चित करें | इस आदेश का versa उ0प्र0/भू-सम्पदा (विनियमन तथा विकास) अधिनियम, 20I6 की धारा-63 तथा अन्य सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत दंडनीय होगा। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक:-47 / 02 / 2020 00८6८ कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण Page 2