Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

abhay kumar ojha v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/82661/2021

Decision date
2025-04-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3, अन्तर्गत धारा 38/40/63 56 - शिकायत संख्या —NCR44/09/8266/202 अभय कुमार ओझा बनाम पंचशील बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 05/08 / 2026 शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो SARI के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री रवि सेठ उपस्थित। विपक्षी द्वारा कहा गया कि शिकायतकर्ता यूनिट के कब्जे में है तथा उनके द्वारा परियोजना ए ओ ए को स्थानान्तरित कर दी गयी है। विपक्षी द्वारा यह भी कहा गया कि वह शिकायतकर्ता को पार्किंग देने को तैयार है परन्तु ए ओ ए के कारण ufo उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। पत्रावली नियम 24 की कार्यवाही उपरांत न्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा अपनी आख्या दिनांकित 47.04.2025 के साथ वापस पीठ को संदर्भित की गयी है कि विपक्षी को परियोजना के सापेक्ष ओसी »सीसी प्राप्त नही है जिस कारण से शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जाना तथा रजिस्ट्री निष्पादित कराया जाना सम्भव नही है। यहाँ यह स्पष्ट किया जाता है कि एक बार जब पीठ द्वारा प्रकरण में रेशा अधिनियम की धारा 3 के अन्तर्गत अंतिम आदेश पारित किया जा चुका है तब उसके पश्चात्‌ पीठ द्वारा प्रकरण में पारित मूल आदेश से भिन्‍न कोई अन्य आदेश पारित नही किया जा सकता है क्योंकि विधि का सुव्यवस्थित सिद्धान्त है कि Execution court can not go beyond the decree.

उपर्युक्त तथ्यों से यह स्पष्ट है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा पीठ के पूर्व आदेशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है, जबकि विपक्षी कम्पनी का यह उत्तरदायित्व है कि वह प्रार्थी / शिकायतकर्ता को निर्धारित समयावधि में प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध करायें। चूंकि रेरा नियमावली, 20i6 के नियम-24 सपठित सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-2 में प्राधिकरण के आदेशों एवं निर्देशों को क्रियान्वित करने की रीति दी हुई है। अतः उपर्युक्त वर्णित तथ्यों एवं समस्त परिस्थितियों के दृष्टिगत पत्रावली नियम-24 सपठित सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 में निहित शक्तियों के अधीन पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांकित 43.06.2022 के अनुसार प्रश्नगत यूनिट के भौतिक कब्जे की कार्यवाही हेतु न्यायनिर्णायक अधिकारी के समक्ष पुनः सुनवाई के लिए दिनांक 02.44.2026 को संदर्भित की जाती है। => डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण