Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

abhay kumar ojha v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/82661/2021

Decision date
2025-03-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 24-शिकायत PeMT—NCR44/09/8266/202] अभय कुमार ओझा बनाम पंचशील बिल्डटेक प्रा. लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 05.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री रवि सेठ उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा समस्त बकाया धनराशि अदा कर दी गई है। वर्तमान में कोई बकाया धनराशि शेष नहीं है, उसके बाद भी विपक्षी द्वारा आज तक आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर ओ.सी./सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत स्वयं इस न्यायालय द्वारा यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 47.04.2025 को पेश हो | आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण