Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pawan Kumar Pandey v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/82607/2021

Decision date
2023-11-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 43-शिकायत PEAT—NCR44/09/82607/202 पवन कुमार पाण्डेय बनाम महागुन (इडिया) प्रा. लि. आदेश-पत्र 06..2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से पूर्व आदेश दिनांक 25.09.2023 के अनुपालन में पूर्णता प्रमाण पत्र हेतु सक्षम प्राधिकरण को प्रस्तुत आवेदन की प्रति तथा अपेक्षित अनापत्ति-प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ दाखिल की गयी हैं। रेरा तकनीकी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की गयी है, जिसमें शिकायतकर्ता की यूनिट का कार्य पूर्ण होना दर्शाया गया है। तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट के साथ विपक्षी द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु किये गये आवदेन पत्र की प्रति संलग्न की गयी है। विपक्षी की ओर से प्रस्तुत किये गये गणना-पत्र के foes शिकायतकर्ता द्वारा भी अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया। न्यायहित में आज की कार्यवाही स्थगित की जाती है। शिकायतकर्ता अपनी आपत्ति के साथ अपना गणना पत्र भी नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल/पीठ की ई-मेल आई.डी. ‘—[email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 05-02-2024 को पेश हो। (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण