Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mahri Awana v. Futureworld Greenhomes Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/82459/2021

Decision date
2025-05-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 पुर्नस्थापन प्रार्थना-पत्र अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 पर सुनवाई दिनांक: 30-05-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/09/82459/202! महरी अवाना बनाम फ्यूचरवर्ल्ड ग्रीनहोम्स प्रा. लि. आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दाखिल करते हुए, प्रश्नगत प्रकरण को धारा-38, 40(2) एवं 63 के अन्तर्गत पुर्नस्थापित कराये जाने का अनुरोध किया गया। आज उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर welt ,/ शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री अवाना उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। प्रकरण में आज उक्त प्रार्थना-पत्र पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि के तर्कों को विस्तार से सुना गया तथा पत्रावली पर उपलब्ध उक्त प्रार्थना-पत्र का सम्यक परिशीलन किया गया, जिसके दृष्टिगत प्रश्नगत प्रकरण को धारा-38, 40(2) एवं 63 के अन्तर्गत पुनर्स्थापित किया जाता है। साथ ही रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रकरण को पीठ के लॉगिन पर तत्काल उपलब्ध PAE | इसके अतिरिक्त विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, लिखित अनुपालन STRAT रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रार्थी / शिकायतकर्ता, विपक्षी की Sat अनुपालन आख्या पर अपना लिखित जवाब रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें |

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 06-08-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD Date: 2025.05.3 Y 3:26:23 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 54