Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ranjeet Kumar v. Newtech La Palacia Private Limited

Complaint No. NCR144/09/82051/2021

Decision date
2025-11-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 सपठित नियम-24 7-शिकायत PAT—NCR 44/09/8205 /202 रंजीत कुमार बनाम न्यूटेक ला पैलेसिया प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 06.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश ail पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सहेली चक्रवर्ती उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावती का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 04.09. 2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांक 07.7.2025 दाखिल की गई है, जिसमें यह कहा गया है कि शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट संख्या-506 टावर-डी पहले से ही बैंक द्वारा कुर्क कर रखी है, इसलिए कार्की का कार्य नहीं किया जा सका। शिकायतकर्ता का यह कथन है कि उसके द्वारा बैंक को समस्त धनराशि का भुगतान किया जा चुका है और बैंक द्वारा एन.ओ.सी भी जारी कर दिया गया है, जो रेरा पोर्टल पर अपलोड है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल बैंक सर्टिफिकेट के अनुसार बैंक और शिकायतकर्ता के मध्य विवाद का निस्तारण होने के बाद बैंक द्वारा एन.ओ.सी. शिकायतकर्ता,/आवंटी को जारी किया गया है, aT er पोर्टल पर अपलोड है।

विपक्षी द्वारा इस सम्बन्ध में कोई दस्तावेज दाखिल नहीं किये गये हैं कि बैंक का बकाया होने के कारण बैंक द्वारा यूनिट को काुर्क कर रखा है या आवंटित यूनिट पर बैंक का ताला लगा है और न ही रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी आख्या में ऐसा उल्लेख किया गया है, केवल रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा विपक्षी के प्रतिनिधि श्री सुमन झा के कहने पर अपनी sea प्रस्तुत की गई है। अतः रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल कुर्का आख्या दिनांक 0१.2025 निरस्त की जाती है। रेरा अधिकृत रिसीवर को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश दिनांक 04.09. _2025--के -अनुसार-शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट को कुर्क कर अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें। इस आदेश के साथ रेरा अधिकृत रिसीवर को आदेश क्त्छ्््.. दिनांक 0.092025 की प्रति भी प्रेषित की जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 06.04. 2026 को पेश हो। ; \ —=<__ Riz आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण