Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Uma Dubey v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/09/81922/2021

Decision date
2025-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | ॥ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 //40 //63 सपठित नियम-24 44—Rrepract WeAT—NCR44/09/8922/2024 उमा दुबे बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 03.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश gel पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश : पाण्डेय उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उमभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को प्लॉट,/यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है, daa रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी का यह कथन है कि शिकायतकर्ता द्वारा फार्मर कम्पनसेशन का भुगतान नहीं किया गया है, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि फार्मर कम्पनसेशन की धनराशि शिकायतकर्ता पर कितनी देय है, इस सम्बन्ध में प्रमाण सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता फार्मर कम्पनसेशन अदा करें| शिकायतकर्ता द्वारा फार्मर कम्पनसेशन अदा करने के उपरान्त विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि * कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.42.2025 को पेश हो | —=2,— आर. पी. सिंह (यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण