Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Niranjan Singh v. Radicon Infrastructure & Housing Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/09/62321/2020

Decision date
2025-07-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 44-शिकायत WA—NCR44/09/6232/2020 निरंजन सिंह बनाम रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 28.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर उभयपक्ष अनुपस्थित | आज सुनवाई के दौरान उभयपक्ष अनुपस्थित हैं। विपक्षी द्वारा समझौतानामा दिनांकित 08.04.2025 डाक के माध्यम से दाखिल गया है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता से ई-मेल के माध्यम से की गई है, लेकिन आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अनुपस्थित है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त समझौतानामा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 22.08.2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पीठ के समक्ष उपस्थित होकर बताये कि क्‍या वह उक्त समझौतानामा से संतुष्ट है अथवा नहीं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.08.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण