Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anand Prakash Verma and Uma Verma v. Vihaan Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/61868/2020

Decision date
2025-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 20-शिकायत PeE—NCR 44/09/6868/2020 आनंद प्रकाश वर्मा एवं उमा वर्मा बनाम विहान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश-पत्र दिनांकित 46.05.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा आख्या दिनांकित 43.06. 2025 दाखिल की गई है। उभयपक्षों को आपत्ति दाखिल करने हेतु समय प्रदान किया गया। उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी आपत्ति दाखिल की गई। विपक्षी द्वारा यह आपत्ति दाखिल की गई है कि रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा अपनी आख्या में रु.2,86,555 /— बकाया दर्शाये गये हैं, जो शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करने हैं। विपक्षी द्वारा यह भी बताया गया है कि रजिस्ट्री चार्ज, वॉटर कनेक्शन, पावर बेकअप, लेबर-सेस आदि का भुगतान भी शिकायतकर्ता द्वारा किया जाना है, लेकिन इस सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा कोई मांग-पत्र “गणना शीट दाखिल नहीं की गई हैं। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह समस्त देयों के सम्बन्ध में, जो बी.बी.ए के अनुसार हो तथा बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें|

शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई है कि रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या में रु.2,86,555 //- बकाया दर्शाये गये हैं, जोकि गलत है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा केवल रु.4,25,560 /- ही विपक्षी को अदा करने शेष हैं। अतः इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी गणना शीट भुगतान ~~ की गई धनराशि के साक्ष्य सहित रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.40.2025 को पेश हो। आर पी सिंह BO (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण