Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manoj Yadav and Niti Verma v. Vihaan Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/61823/2020

Decision date
2025-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/ 63 सपठित नियम-24 49-शिकायत PEAT:—NCR44/09/6823/2020 मनोज यादव एवं नीति वर्मा बनाम विहान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। बकाया देयों के सम्बन्ध में दोनों पक्षों की गणना शीट रेरा अधिकृत सी.ए को भेजी गई थी तथा रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा गणना कर अपनी आख्या दिनांकित 43.06.2025 दाखिल की गई और उभयपक्षों को रेरा अधिकृत सी.ए की रिपोर्ट पर आपति दाखिल करने हेतु समय प्रदान किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा कोई आपति दाखिल नहीं की गई है। विपक्षी द्वारा अपनी आपति दाखिल की गई। रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या दिनांकित 43.06.2025 पर विपक्षी द्वारा कोई सारवान आपति नहीं की गई है। अतः विपक्षी द्वारा दाखिल आपत्ति को निरस्त किया जाता है। शिकायतकर्ता द्वारा Re अधिकृत सी.ए की आख्या के अनुसार समस्त धनराशि को अदां कर दिया गया है, केवल टैक्स, लीज-रेन्ट व लेबर सेस बकाया दर्शाया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त धनराशि यदि विपक्षी द्वारा अदा की गई है, तो वह उसका प्रमाण दाखिल करें, ताकि शिकायतकर्ता से भुगतान कराया जा सके। अन्यथा विपक्षी शिकायतकर्ता से इस सम्बन्ध में कोई धनराशि प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि माननीय रेरा पीठ के आदेश दिनांकित 23. 02.2024 के अनुपालन में ओ.सी./सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश-24 सिविल a “ gaa संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा स्वयं यूनिट को Gb कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री कराई जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.i0.2025 को पेश हो। ee आर. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण