Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manoj Yadav and Niti Verma v. Vihaan Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/61823/2020

Decision date
2025-07-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 47-शिकायत PAM—NCR44/09/6823/2020 मनोज यादव एवं नीति वर्मा बनाम विहान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 45.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी द्वारा स्थगन प्रार्थना-पत्र ई-मेल के माध्यम से दाखिल किया गया है, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति की गई है। विपक्षी द्वारा दाखिल स्थगन प्रार्थना-पत्र 500 रुपये हर्जे पर स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में 3 दिनों के अन्दर जमा करना सुनिश्चित करें। अन्यथा विपक्षी शिकायतकर्ता के नाम vat धनराशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट बनाकर रेेरा क्षेत्रीय कार्यालय में भौतिक रूप से दाखिल करना सुनिश्चित करें| रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। उभयपक्ष यदि चाहे, तो रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या पर अपनी आपत्ति एक सप्ताह के अन्दर दाखिल कर सकते हैं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 23.07.2025 को पेश हो। आर पी सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण