Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Disha Sidddharth Somani v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/09/61546/2020

Decision date
2025-07-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 8-शिकायत GA—NCR44/09/6546/2020 दिशा सिद्धार्थ सोमानी बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, जिसके विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दिनांक 43.40.2025 तक रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आवंटित यूनिट को निरस्त करने हेतु पत्र भेजा गया है। अतः न्यायहित में विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह नियम-24 की %॥र्थवही लम्बित रहने के दौरान यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखे और आवंटित यूनिट को किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित / हस्तांतरित न करें और न ही किसी तृतीय पक्ष का हित सर्जित करें।

उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी-अपनी गणना शीट एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि बकाया देय अदा कराकर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 43.0.2025 को पेश हो | — abn — आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण