Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Shashi Kant Mishra v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/09/59935/2020
- Decision date
- 2025-06-19
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 /63 सपठित नियम-24 44-शिकायत WA:—NCR I44/09/59935/2020 शशिकांत मिश्रा बनाम न्यूटेक प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित श्रीवास्तव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सी.के. झा उपस्थित हुए | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, परन्तु विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 40.02.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है और न ही पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा He-ow द्वारा पारित आदेश दिनांक 42.0.202 का भी आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश-पत्र दिनांक 40. 02.2025 एवं माननीय पीठ-04ए, द्वारा पारित आदेश दिनांक 42.40.2024 का समयबद्ध रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित किया जाना न्यायोचित होगा।
माननीय Rr पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 42.40.2024 एवं दिनांक 47.07.2023 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड,/ tect अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें | ~~ विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओसी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलर्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 26.09.2025 को पेश हो। आई पी सिह | Re (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण