Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gaurav Sood v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. NCR144/09/59458/2020

Decision date
2025-03-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 43-शिकायत WKIL—NCR44/09/59458/2020 गौरव सूद बनाम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 24.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी प्रत्येक तिथियों पर अनुपस्थित है। विपक्षी आज दिनांक 24.03.2025 को भी अनुपस्थित है। विपक्षी द्वारा माननीय .पीठ के आदेश दिनांक 04.0.2024 का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को ओ.सी./सी.सी. सहित यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन करने में कोई रुचि नहीं ले रहा है और न ही सुनवाई के समय उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर रहा है। अतः विपक्षी के ceo को निर्देशित किया जाता है कि अग्रिम तिथि पर wa वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें और बताये कि माननीय पीठ-04ए, द्वारा पारित आदेश दिनांक 04.04.2024 के अनुपालन में ओ.सी. / सी. सी. सहित यूनिट का कब्जा क्‍यों नहीं दे रहे हैं और यूनिट की रजिस्ट्री क्‍यों नहीं निष्पादित करा रहे हैं। यदि विपक्षी द्वारा उपस्थित होकर कोई संतोषजनक जंवाब नहीं दिया जाता है, तो ऐसी दशा में सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-2 के अन्तर्गत इस न्यायालय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 29.04.2025 को पेश हो। (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण