Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anand kishor v. Gardenia India Limited

Complaint No. NCR144/09/1293/2019

Decision date
2025-04-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 44-शिकायत AAT—NCR44/09/293/209 आनंद किशोर बनाम गार्डिनिया इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक:, 07.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा आज सुनवाई के दौरान स्वयं बताया गया कि विपक्षी के पास परियोजना का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त नहीं है। विपक्षी को दिनांक 44.02.2025 को निर्देशित किया गया or कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को t5 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें । लेकिन विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 44.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही अपना कोई जवाब दाखिल किया गया है।

विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को is दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। आदेश Ol अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत यूनिट को ao कर, रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा स्वयं शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 02.07.2025 को पेश हो। -च आर. पी. he (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण