Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Afsar Ali Khan v. Eco Green Buildtech Private Limited

Complaint No. NCR144/09/123100/2024

Decision date
2025-05-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत a3 24-शिकायत संख्या — NCRI44/09/I2300/2024 अफसर अली खान बनाम इको ग्रीन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 24 /05 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा werd शिकायत योजित करते समय त्रुटिवश यूनिट संख्या गलत अंकित किया गया है, ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट संख्या सही किये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र आगामी 2 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 44.08.2025 को पेश हो। as (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण