Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Alok ranjan singh v. Wondrous Buildmart Private Limited

Complaint No. NCR144/09/100682/2022

Decision date
2025-12-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 44-शिकायत संख्या :-- NCRI44/09/00682/2022 आलोक रंजन सिंह बनाम वंडरस बिल्डमार्ट प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 02/42,/ 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो HART के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हर्ष प्रताप शाही उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी कंपनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत में पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश के विरुद्ध विपक्षी कंपनी द्वारा मा. अपीलीय अधिकरण, लखनऊ में अपील दायर की गयी है, जिसकी अपील संख्या-274 / 2025 है, जोकि वर्तमान समय में विचाराधीन है। उभयपक्ष के तर्कों व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए प्रश्नगत प्रकरण में विपक्षी द्वारा दायर की गयी अपील संख्या-274,/2025 में मा. अपीलीय अधिकरण, लखनऊ के अंतिम निर्णय तक usta शिकायत को abeyance में रखा जाता है। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण