Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pradeep Sanghvi Rita Sanghvi v. Hebe Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/09/100611/2022

Decision date
2023-10-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई He—-ory कार्यवाही अन्तर्गत asi E-Court दिनांक : 27-20-2023 शिकायत संख्या : NCRI44/09/I006!/2022 प्रदीप संघवी रीता संघवी बनाम हेबे इन्फास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री अमरेश सिन्हा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित BUI दिनांक 20-0-2023 को इस न्यायालय द्वारा जो आदेश पारित किया गया था, उसमें विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि उनके द्वारा आगामी 0 सप्ताह के अन्दर कब्जा दिये जाने के विषय को निस्तारित कर दिया जायेगा, लेकिन दुख की बात है कि आज तक रू.83,78,443/-यूनिट के सापेक्ष प्राप्त करने के बावजूद तथा wry हेतु रू.3,43,900,/-की धनराशि स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड को जमा करने और इस न्यायालय के समक्ष दिये गये आश्वासन के बावजूद भी कब्जा नहीं दिया गया है, जो कि बहुत खेद का विषय है। आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आज शिकायतकर्ता को दूरभाष पर सूचित करके कब्जा दिलाये जाने की अग्रेतर कार्यवाही हेतु आमंत्रित किया जायेगा और दिनांक 03--2023 8 पूर्व इस कार्यवाही को पूर्ण कर दिया जायेगा।

शिकायतकर्ता के अन्य बिन्दुओं पर निर्णय हेतु शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पक्षकारों के मध्य निष्पादित एग्रीमेन्ट फॉर सेल की पूर्ण प्रति एवं रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में समस्त जमा धनराशि की रसीदें प्रमाणित,/स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि को आदेशित किया जाता है कि वह नियत तिथि से पूर्व अपना प्राधिकार-पत्र Rr कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करेगें। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह भी अनुरोध किया गया है कि वह अपना अतिरिक्त आपत्ति-पत्र दाखिल करना चाहते हैं, वे आगामी 03 दिनों के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र एवं वकालतनामा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस पर शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त अतिरिक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं | पत्रावली वास्ते अतिरिक्त आपत्ति-पत्र,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 24-:-2023 को पेश हो |