Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

MONICA AGARWAL and SHIKHA AGARWAL v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/0943/2019

Decision date
2025-11-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। ,. सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38,//40//63 सपठित नियम-24 48—frprad PA—NCR44/09/0943/209 मोनिका अग्रवाल एवं शिखा अग्रवाल बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो SBT के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री जी.एम अग्रवाल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 22.04. 2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी आख्या दिनांकित 44.0.2025 दाखिल की गई है; जिसके अनुसार विपक्षी द्वारा प्लॉट को चिन्हित कर दिया गया है और आवंटित रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा कुर्क भी की जा चुकी है। उभयपक्षों द्वारा कुर्की आख्या पर कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आवंटित यूनिट कब्जा प्राप्त करने की स्थिति में नहीं है और न ही विपक्षी द्वारा कोई विकास कार्य किया जा रहा है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता पर आवंटित यूनिट के मद में 4 लाख रुपये बकाया है तथा अन्य चार्जेज भी शिकायतकर्ता को अदा करने हैं।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह बकाया धनराशि का भुगतान कर, कब्जा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह दो माह के अन्दर यूनिट को पूर्ण कर बकाया देयों की मांग ओसी./ सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को भेजना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि बकाया देयों के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है और यदि शिकायतकर्ता बकाया धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजित कराना चाहता है, तो वह इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष * अपना पक्ष प्रस्तुत कर Heal 8 | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 75.07.2026 को पेश हो। a, Rig आर. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण