Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

MONICA AGARWAL and SHIKHA AGARWAL v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/0943/2019

Decision date
2025-06-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 20-शिकायत PA:—NCR 44/09/0943/209 मोनिका अग्रवाल एवं शिखा अग्रवाल बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार प्रर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री जी. एम अग्रवाल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल Hat आख्या दिनांक 23.05.2025 का अवलोकन किया गया। दिनांक 22.04.2025 को यूनिट al GH कर, रिसीवर नियुक्त किया गया था। मौके we gy की कार्यवाही के समय wi अधिकृत रिसीवर श्री रजत शर्मा यूनिट की कुर्की करने गये, तो मौके पर प्लॉट संख्या-468 (शिकायतकर्ता को आवंटित प्लॉट) नहीं मिला और न ही कोई उसकी जानकारी हो पाई। अवर अभियन्ता श्री रजत शर्मा के अनुसार मौके पर डिमारकेशन (सबडिवीज़न) का कार्य अभी शेष है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता यदि बकाया देय अदा कर दे, तो वह कब्जा देने के लिए तैयार है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता का आवंटित प्लॉट 45 दिनों के अन्दर चिन्हित कर, प्लॉट संख्या अंकित कर, फोटोग्राफ सहित रेरा पोर्टल पर अपलोड करें तथा ओ.सी./सी,सी. की प्रति भी रेरा पोर्टल पर अपलोड करें| यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो पत्रावली धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु Rr प्राधिकरण को भेज दी जायेगी तथा आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 24.06.2025 को पेश हो | (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण