Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
sumit arora v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/09/0049/2019
- Decision date
- Not recorded
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर रेक्टिफिकेशन आदेश पीठ-2 25-शिकायत संख्या :— NCR44/09/0049/209 सुमित अरोड़ा बनाम aa मेगासिटी सेन्टर प्रा.लि. प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमनन और विकास) अधिनियम, 20I6 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत् प्राविधान्वित है-: प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान् भाग का संशोधन नहीं करेगा। शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में दाखिल किये गये प्रार्थना पत्र में यह कहा गया है कि उनके द्वारा विपक्षी att 56,08,894 /- रुपये की धनराशि अदा की गयी है, परन्तु आदेश के पृष्ठ Gen में त्रुटिवश 4,4,027/— रुपये अंकित किया गया है। विपक्षी द्वारा उन्हें शिकायतकर्ता से प्राप्त ,56,08,89 /— रुपये की धनराशि की स्वीकारोक्ति की गयी है। उभयपक्षों के dah को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया। शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करायी गयी ऑनलाईन शिकायत में शिकायतकर्ता की जमा धनराशि 44,44,027/— रुपये अंकित है, परन्तु यह कहा गया है कि उनके द्वारा विपक्षी को 4,56,08,894 //- रुपये की धनराशि अदा की गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा
dv विपक्षी को अदा की गयी धनराशि के विवरण की छायाप्रति दाखिल की गयी है, जिससे यह स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को 4,56,08,894 /- रुपये की धनराशि अदा की गयी है। इस बात की स्वीकारोक्ति विपक्षी द्वारा भी की गयी है। ऐसे में प्राधिकरण द्वारा शिकायत संख्या- NCRI44/09/0049/20I9 में पारित आदेश में शिकायतकर्ता की जमा धनराशि 44,4,027/- रुपये की त्रुटि को सुधार करते हुए उक्त के स्थान पर 4,56,08,894 /- रुपये अंकित किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। अतः भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम की धारा-39 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश में शिकायतकर्ता की जमा धनराशि 44,42,027 /— रुपये के स्थान पर 4,56,08,894 /- रुपये पढ़ा जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण दिनांक:- 34/08 / 2020