Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

sumit arora v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/0049/2019

Decision date
2025-07-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सूपठित नियम-24 25-शिकायत WI—NCR44/09/0049/209 सुमित अरोड़ा बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 40.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।'पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी गणना शीट दाखिल की गई हैं। शिकायतकर्ता द्वारा dara गया है कि विपक्षी द्वारा विलम्ब ब्याज गलत लगाया गया है और होल्डिंग चार्ज पर भी विरोध किया गया है। अतः उभयपक्षों की गणना शीट पत्रावली सहित Rr अधिकृत सी.ए को भेजी जाये कि रेरा अधिकृत सी.ए उभयपक्षों की गणना शीट एवं बी.बी.ए के अनुसार गणना कर स्पष्ट रूप से अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करें कि कितनी घनराशि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करनी है। अपने

जहाँ तक होल्डिंग चार्ज का प्रश्न है, तो विपक्षी द्वारा अपने जवाब में बताया गया कि दिनांक॑ 49.02.2024 को कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित किया गया है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि अदा नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता होल्डिंग चार्ज अदा करने का उत्तरादायी है। रेरा अधिकृत सी.ए को स्पष्ट किया जाता है कि यदि बी.बी.ए के अनुसार विपक्षी द्वारा होल्डिंग चार्ज लगाया गया है, तो रेरा अधिकृत सी.ए उ.प्र. भू-सम्पदा विनियमन एवं विकास (विक्रय / पट्टा के लिए करार) नियमावली, 2048 के प्रस्तर-7.3 के प्राविधानों के अनुसार होल्डिंग चार्ज की गणना करें। रेरा अधिकृत सी.ए को निर्देशित किया जाता है कि उक्त बिन्दुओं का ध्यान रखते हुए अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 27.08.2025 को पेश हो | आर. पी. सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण