Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

sumit arora v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/09/0049/2019

Decision date
2025-02-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 30-शिकायत PWIENCR44/09/0049/209 सुमित अरोड़ा बनाम aa मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि आवंटित यूनिट के मद में समस्त धनराशि शिकायतकर्ता को वापस की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभी तक उक्त धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। विपक्षी द्वारा अभी तक माननीय उच्च न्यायालय / अन्य न्यायालय का कोई ऐसा आदेश दाखिल नहीं किया गया है, जिससें यह we हो कि उक्त प्रकरण में Roos का आदेश पारित हुआ हो। विपक्षी का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय में Roos की धनराशि जमा की जा चुकी है और शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त भी किया जा चुका है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा इस तथ्य से इंकार किया गया है|

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि शपथ-पत्र प्रस्तुत करें कि उसे रिफण्ड की धनराशि प्राप्त हुई है अथवा नहीं। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को i5 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 42.03.2025 को पेश हो। | आर. प पी Rie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण