Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shambhu Kumar v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/98465/2022

Decision date
2025-06-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 47-शिकायत WEA—NCR44/08/98465/2022 शंभु कुमार बनाम राइज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 25.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी- की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मुस्कान उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा माननीय अपीलीय अधिकरण में लम्बित अपील के सम्बन्ध में शपथ-पत्र दिनांकित 24.06.2025 दाखिल किया. गया है, जिसके अनुसार माननीय अपीलीय अधिकरण में लम्बित अपील की सुनवाई तिथि 07.07.2025 निर्धारित है, लेकिन माननीय अपीलीय अधिकरण द्वारा प्रस्तुत निष्पादन कार्यवाही के सम्बन्ध में कोई सटे /स्थगन आदेश पारित नहीं किया गया है।

' विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते छुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आयंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। विपक्षी को भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी गणना शीट साक्ष्य सहित दाखिल करें कि शिकायतकर्ता द्वारा कब-कब कितनी धनराशि का भुगतान किया गया है, तांकि बकाया देयों के सम्बन्ध में निस्तारण किया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक. 07.09.2025 को पेश हो | Sy आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण