Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Divya v. Alpine Infraprojects Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/98093/2022

Decision date
2025-12-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 //“ 63 सपठित नियम-24 4-शिकायत PAT—NCR44/08/98093/2022 दिव्या बनाम अल्पाइन इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 46.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई । पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता-सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा शपथ-पत्र डाक के माध्यम से इस आशय का दाखिल किया गया है कि माननीय उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण में अपील लम्बित है तथा साथ में गणना शीट भी दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा दाखिल गणना शीट के अनुसार बकाया धनराशि का भुगतान एक माह के अन्दर करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित एक माह के अन्दर दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.04.2026 को पेश हो। "5 आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण