Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Divya v. Alpine Infraprojects Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/98093/2022

Decision date
2025-09-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम--24 5-शिकायत BAT—NCRI44/08/98093/2022 दिव्या बनाम अल्पाइन FM प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया war) विपक्षी द्वारा बताया गया कि प्रस्तुत मामले में माननीय अपीलीय अधिकरण में अपील संख्या-402 / 2025 योजित है, जिसमें कब्जे के आदेश को चुनौती दी गई है। माननीय अपीलीय अधिकरण का कोई आदेश या Re आदेश विपक्षी द्वारा दाखिल नहीं किया गया है, इसलिए निष्पादन की कार्यवाही को रोके जाना उचित नहीं होगा। शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो 45 दिनों के अन्दर आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत यूनिट को ap कर, रिसीवर नियुक्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जांता है कि वह माननीय अपीलीय अधिकरण में लम्बित अपील की अद्यतन स्थिति आदेश सहित शपथ-पत्र के साथ निर्धारित तिथि से पूर्व दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि माननीय अपीलीय अधिकरण के आदेशानुसार प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम सुनवाई की तिथि तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखे और शिकायतकर्ता जज की आवंटित यूनिट में किसी तृतीय पक्ष का हित सर्जित न करें और "न ही किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित» हस्तांतरित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 46.42.2025 को पेश हो। आर. me Oe सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण