Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shalabh Saxena and S K Saxena v. Wave One Private Limited

Complaint No. NCR144/08/80790/2021

Decision date
2025-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 27-शिकायत PEMT—NCR 44/08/80790/202] went watt और एस के GRIT बनाम वेव वन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रांवली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री चैतन्य मेहरा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री द्वविज अहूजा उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 6.062025 इस आशय का दाखिल किया गया कि शिकायतकर्ता को सब-लीज Ss निष्पादित किये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र दिनांकित 46.06.2025 ई-मेल द्वारा भेजा गया है। उक्त प्रार्थना-पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड की गई है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए, यूनिट को ae कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.44.2025 को पेश हो। "32... . आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण