Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devesh Singhal v. Cloud 9 Projects Private Limited

Complaint No. NCR144/08/80766/2021

Decision date
2022-04-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उठप्र० भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | आदेश अंतर्गत धारा-39 शिकायत Weaw—Sect-39/l/NCR44/08/80766/202 देवेश सिंघल बनाम Fess 9 प्रोजेक्ट्स प्रा0 लि0 दिनांक :- 28.04.2022 प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 20:6 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है। अधिनियम की धारा-39 निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- “प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा।” प्रस्तुत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के माध्यम से धारा-39 के अन्तर्गत संस्थित किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अनुबंध पत्र, भुगतान विवरण की रसीदें एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्य की छायाप्रति उपलब्ध कराये जाने हेतु विपक्षी को निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है। उभय पक्ष के aol को सुना गया व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि शिकायतकर्ता द्वारा याचित अनुतोष रेरा अधिनियम की धारा-39 के अच्छादित नहीं है। शिकायतकर्ता कि शिकायत खारिज किये जाने योग्य है। आदेश

शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र खारिज किया जाता है। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (कल्पना मिश्रा) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण