Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rudra Deo Mishra v. Capital Infratechomes Private Limited

Complaint No. NCR144/08/80375/2021

Decision date
2025-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 8-शिकायत UAT—NCR44/08/80375/202] रूद्र देव मिश्रा बनाम कैप्रिटल इंफ्राटेकोम्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया war पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली तथा माननीय अपीलीय अधिकरण के आदेश दिनांकित 30.07.2025 का अवलोकन किया गया। माननीय अपीलीय अधिकरण द्वारा अपने आदेश दिनांकित 30.07.2025 में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह इस पीठ के आदेश दिनांकित 02.06.2025 के विरुद्ध अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है और उन आपत्तियों का निस्तारण 3 सप्ताह में किया जाये तथा निष्पादन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित न करें।

शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दिनांक 49.08.2025 को डाक के माध्यम से दाखिल की गई है, जोकि रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त आपत्ति को 3 दिनों के अन्दर Wa पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात विपक्षी यदि चाहे, तो अपनी आपत्ति 3 दिनों के अन्दर दाख़िल कर सकता है, ताकि बकाया देयों की गणना कराते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके। माननीय अपीलीय अधिकरण के आदेश दिनांक 30.07.2025 के अनुसार विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह नियम-24 की कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित,/आवंटित न करें और न ही किसी तृतीय पक्ष का हित सर्जित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक t6.09. 2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण