Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rudra Deo Mishra v. Capital Infratechomes Private Limited

Complaint No. NCR144/08/80375/2021

Decision date
2024-02-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 39--शिकायत संख्या : NCRI44/08/80375/202 रूद्र देव मिश्रा बनाम कैपिटल इन्फ्राटेकोम्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 20-02-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम सिंह उपस्थित हुए | शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके द्वारा मा. रेरा प्राधिकरण के समक्ष योजित शिकायत समझौते के आधार पर निस्तारित हो चुकी थी। मा. रेरा प्राधिकरण की सक्षम पीठ द्वारा पारित आदेश के विरूद्द विपक्षी द्वारा मा. रेरा अपीलीय अधिकरण में अपील योजित की गयी थी। समझौते के आधार पर विपक्षी ने अपनी अपील वापस ले ली थी, परन्तु समझौते के बावजूद कब्जा नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी की ओर से कहा गया कि शिकायतकर्ता की यूनिट से सम्बन्धित परियोजना अधूरी है, जिसकी पंजीयन अवधि समाप्त हो चुकी है। स्वामीह फण्ड की कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। अभी पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। इसलिए नियमानुसार कब्जा नहीं दिया जा सकता। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह नियत तिथि पर यह स्पष्ट करें कि उनके द्वारा wera परियोजना का निर्माण कार्य कितने समय में पूर्ण कर, पूर्णता / अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जायेगा। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 07-05-2024 को पेश हो। Ae (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण