Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Om Prakash Upadhyay v. Super City Developers Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/80174/2021

Decision date
2025-11-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

: उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 5--शिकायत Ge—NCR44/08/8074/202 ओम प्रकाश उपाध्याय बनाम सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.44.2025 | ‘ शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री हिमानी उपस्थित हुई । उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी: द्वाव आज तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.09.2022 का अनुपालन किया गया है और न ही आज तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई, है। विपक्षी द्वारा आदेशों का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी के विरुद्ध पिछली तिथि 27.08.2025 को धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु आदेश पारित किया जा चुका है।

विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. JOR. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित क़रें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर आंदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत यूनिट को काुर्क कर, Relax नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 09.02.2026 को पेश हो। ह ह a मी ie आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) = उ.प्र. भू-सग्पदा विनियामक प्राधिकरण