Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Om Prakash Upadhyay v. Super City Developers Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/80174/2021

Decision date
2025-05-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 46-शिकायत PAM—NCR 44/08/8074/202 ओम प्रकाश उपाध्याय बनाम सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो seek के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री हिमानी उपस्थित हुई। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता बकाया देयों का भुगतान कर कब्जा प्राप्त कर ले। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी के पास उक्त परियोजना / यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह दो माह के अन्दर सम्बन्धित प्राधिकरण से उक्त परियोजना/यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा कब्जा-पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करें। विपक्षी द्वारा माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.09.2022 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया जाता है और रजिस्ट्री निष्पादित नहीं कराई जाती है, तो ऐसी स्थिति में पत्रावली धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड,/पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु रेरा प्राधिकरण को भेज दी जायेगी और सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 27.08.2025 को पेश हो।

हलक . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण