Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Archana Tyagi v. Diligent Builders Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/08/70972/2021

Decision date
2025-01-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,//63 सपठित नियम-24 5-शिकायत संख्या : NCRI44/08/70972/202I अर्चना त्यागी बनाम डिलिजेंट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड (अंतरिक्ष ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 47.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि उसे अभी तक विलम्ब ब्याज की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। शिकायतकर्ता विलम्ब ब्याज के सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा से सम्पर्क कर सकता है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों or मांग सहित यदि कोई हो तो शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। उभयपक्ष को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकते है। आदेश का अनुपालन न करने पर शिकायतकर्ता सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। ताकि यूनिट al ap कर रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सकें और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सकें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 24.03.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण