Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manoj Kumar v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/08/59073/2020

Decision date
2025-05-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 48-शिकायत GAT—NCR44/08/59073/2020 मनोज कुमार बनाम न्यूटेक प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से जूनियर अधिवक्ता सुश्री शालिनी उपस्थित हुई। प्रस्तुत मामले में विपक्षी द्वारा बार-बार यह कहा गया कि शिकायतकर्ता के साथ समझौता वार्ता चल रही है और वह शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है, लेकिन आज तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं हुआ है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित हुई है। आदेश दिनांक 24.40.2024 का अनुपालन विपक्षी द्वारा न किये जाने पर आदेश-पत्र दिनांक 46.42.2024 के अनुसार रिसीवर नियुक्त किया जा चुका है और यूनिट कुर्क होकर कुर्की आख्या दिनांकित 44.04.2025 आ चुकी है। आज विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उसको saa परियोजना /यूनिट का ओ.सी.,/ सी.सी. प्राप्त नहीं है। ऐसी स्थिति में, बिना ओ.सी.,/सी.सी. के शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। अतः ऐसी स्थिति में इस पीठ के समक्ष आदेश-24 सिविल प्रक्रिया के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

विपक्षी के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 07.07. 2025 को इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण गिरफ्तार कर 3 माह के लिये सिविल कारागार में भेजा जाये। a विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 24.0.202 का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि विपक्षी द्वारा उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। माननीय रेरा पीठ-0१ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.0.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 07.07.2025 को पेश हो। =——<&y__- आर. पी. सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण