Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Pankaj Kumar v. Newtech Promoters and Developers Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/08/58615/2020
- Decision date
- 2022-07-19
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2 Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | रेक्टिफिकेशन आदेश पीठ-04 उपस्थिति :- श्रीमती कल्पना मिश्रा, सदस्य शिकायत संख्या :- Sect-39/I/NCR44/08/586 5/2020 पंकज कुमार बनाम tad =e प्रमोटर्स एण्ड डेवलपर्स प्रा0 लि0 प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2046 की धारा-39 के अन्तर्गत दिनांक 22.02.2022 को प्रस्तुत की गयी है, जोकि निम्नवत् प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरुद्ध इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित आदेश के सारवान् भाग का संशोधन नहीं करेगा। प्रार्थी (शिकायतकर्ता) द्वारा संशोधन पुनर्विलोकन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसमें ast के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांक 22.03.2024 के संशोधन हेतु प्रार्थना की गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए कथन किया गया है कि प्राधिकरण द्वारा उनके प्रकरण में दिनांक 22.03.200 को पारित आदेश के पृष्ठ संख्या 42 के पैरा संख्या-2 के द्वितीय लाइन में त्रुटिवश प्रति वर्ग फुट अंकित नहीं का — ae
किया गया है। (जैसा कि उनके एवं विपक्षी के मध्य यूनिट के सापेक्ष दिनांक 26.08.2042 को निष्पादित आवंटन पत्र के WRR-9(C) के अनुसार कब्जा दिये जाने में विलम्ब किये जाने पर 5/- रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह की दर से दिया जाना अंकित है) अतः शिकायतकर्ता द्वारा उक्त त्रुटि को सही किये जाने का अनुरोध किया गया है। पुकार पर उभयपक्ष उपस्थित। उभयपक्ष के तर्कों को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि शिकायतकर्ता पंकज कुमार एवं विपक्षी मैसर्स न्यूटेक प्रमोटर्स एण्ड डेवलपर्स mo fo के मध्य यूनिट के सापेक्ष दिनांक 26.08.20i2 को आवंटन पत्र हस्ताक्षरेित किया गया था, जिसके शिकायतकर्ता TRR-9(C) के अनुसार कब्जा दिये जाने में विलम्ब किये जाने पर शिकायतकत पंकज कुमार को 5/- रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह की दर से दिया जाना अंकित है। ऐसे में प्राधिकरण द्वारा शिकायत GETI-NCR44/08/5865/2020 में दिनांक 22.03.202 को पारित आदेश के पृष्ठ संख्या i2 के पैरा संख्या-2 के द्वितीय लाइन में 5/- रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह वर्णित किया जाना न्यायोचित है। अतः भू-सम्पदा (विनियम एवं विकास) अधिनियम की धारा-39 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दिनांक 22.03.202 को पारित आदेश के पृष्ठ संख्या 42 के पैरा संख्या-2 के द्वितीय लाइन में 5/- रुपये प्रति वर्ग फूट प्रतिमाह पढ़ा जाए। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। दिनांक :- 07/07/2022 कल्पना मिश्रा (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण