Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subodh Modi v. Hotshot Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/08/1398/2019

Decision date
2025-03-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 7-शिकायत PAT—NCR 44/08/398/209 सुबोध मोदी बनाम हॉटशॉट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 06.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि st vee योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया गया, परन्तु विपक्षी की ओर से आज कोई उपस्थित नहीं हुआ | शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विलम्ब ब्याज की धनराशि को समायोजित कर दिया जाये। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना प्रार्थना-पत्र दाखिल कर सकता है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। यदि उभयपक्षों के मध्य बकाया देयों का विवाद है, तो उभय अपनी-अपनी गणना शीट दाखिल कर सकते हैं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 24.04.2025 को पेश हो। आए. पौ*- ~ सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण