Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs. Seema Prashant v. Earthcon Constructions Private Limited

Complaint No. NCR144/08/111978/2023

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत est 5-शिकायत संख्या :-- NCRI44/08/I978/2023 श्रीमती सीमा प्रशांत बनाम अर्थकॉन ager प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 46/04 / 2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सार्थक उपस्थित। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना को पूर्ण किये जाने हेतु रेश अधिनियम, 206 की धारा-8 के अन्तर्गत कार्यवाही चल रही है। विपक्षी के तर्कों को सुना गया व पत्रावली का अवलोकन किया। पत्रावली के अवलोकन से यह विदित है कि प्रश्नगत शिकायत परियोजना 'CASA GRANDE-2' से सम्बन्धित है और विपक्षी द्वारा रेश अधिनियम, 2046 की धारा-8 के अंतर्गत परियोजना को पूर्ण कराये जाने हेतु रेरा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसमें परियोजना के 50 प्रतिशत से अधिक आवंटियों द्वारा परियोजना को पूर्ण किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी है और रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-8 के अन्तर्गत रेरा की निगरानी में आवंटियों के समूह एवं प्रमोटर द्वारा venta परियोजना की समस्त सुविधाओं को पूर्ण कराये जाने हेतु कार्यवाही चल रही है, ऐसी स्थिति में परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने तक पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत कोई कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं है, ऐसी दशा में धारा-8 की कार्यवाही समाप्त होने तक पत्रावली को abeyance में रखा जाता है। TEGAN पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण