Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neeraj pal v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/08/111672/2023

Decision date
2025-12-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। आदेश अन्तर्गत ois, पीठ-2 (पूर्व पीठ-4) निर्णय एवं आदेश अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-37 पीठासीन अधिकारी :- श्री टी. वेंकटेश, सदस्य we. शिकायत संख्या शिकायतकर्तागण यूनिट सं. | कुल मूल्य | जमा धनराशि 4. | टारा44/08/2752/2023 अंकित निरंजन J-603 | 39,39,885 /- | 36,77,456 /— 2. | टारा44/02/7539/2024 कृतिका गुप्ता एवं आशीष H-004 | 36,65,050 /- | 8,87,686/7— | गुप्ता 3. | ि८ा२44/0/24352/2024 | मिर्जा आसिफ अली एवं मिर्जा | H-402 | 33,05,8577— 3,4,653 /— शारिक अली || NCRI44/08/I672/2023 नीरज पाल I-405 | 33,08,60/— | 28,30,36 /- 5. | िटार!44//245/2024 | नितन कुमार पाल एवं सुषमा | 05 | 3,80,छ&40 7: 3,80,640 /— पाल बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्रा.लि. शिकायतकर्ता अंकित निरंजन के साथ ०4 अन्य शिकायतकर्तागण द्वारा विपक्षी के विरुद्ध प्रश्नगत शिकायतें योजित की गयी हैं। इन सभी शिकायतों के तथ्य समान है और एक समान साक्ष्य हैं। यह सभी शिकायतें एक ही परियोजना Aims Green Aenue (Phase-3) से सम्बन्धित हैं। अतः एक ही निर्णय से प्रश्नगत शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। शिकायत संख्या- NCRI44/08/2752/2023 अंकित निरंजन अग्रणी वाद रहेगा। प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज वापस दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। 2986 |

संक्षेप में अग्रणी शिकायतकर्ता (अंकित निरंजन) का कथन है कि उनके द्वारा विपक्षी की परियोजना Aims Green Avenue (Phase-3) में यूनिट संख्या- J- 603 में दिनांक 05.i220I2 को बुक किया गया था, जिसकी कल कीमत 39,39,885/- रुपये के सापेक्ष उनके द्वारा समय-समय पर किश्तों के आधार पर 36,77,456/- रुपये का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा भी प्रदान नहीं किया जा रहा है तथा परियोजना का निर्माण कार्य भी 06 वर्ष एवं 07 माह से अधिक विलम्ब होने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, जबकि विपक्षी द्वारा वर्तमान समय में ओ.सी/सी.सी भी प्राप्त नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा wea यूनिट के सापेक्ष 93 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण अधिनियम की धारा 34 के अन्तर्गत विपक्षी के विरुद्ध यह शिकायत werd यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने हेतु दर्ज करायी गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा अपने कथन के समर्थन में आवेदन फॉर्म, बिल्डर बायर एग्रीमेंट दिनांकित 02.05.2043, विपक्षी को भुगतान की जमा धनराशि की रसीदें, आदि की छायाप्रतियां दाखिल की गयी हैं।

विपक्षी की ओर से प्रतिवाद पत्र दाखिल करते हुए कथन किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा उनकी परियोजना "Aims Green Avenue (Phase-3)" में यूनिट संख्या- J-603 बुक करायी गयी थी, जिसकी कुल कीमत 38,8,000 /— रूपये थी। उभयपक्ष के मध्य बिल्डर grax एग्रीमेंट दिनांकित 02.05.2043 को निष्पादित किया गया था। विपक्षी का यह भी कहना है कि 4,80,892.22/- रूपये का बकाया भुगतान किये जाने में शिकायतकर्ता विफल रहा है, जोकि रेरा अधिनियम की धारा-496) एवं 49(7) का उल्लंघन है, जबकि विपक्षी द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएँ एवं वैधानिक मंजूरियाँ पूरी करने के उपरान्त दिनांक 48.2.2027 को सक्षम विकास प्राधिकरण के समक्ष पूर्णता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया जा चुका है। विपक्षी का यह भी कहना है कि बिल्डर बायर एग्रीमेंट पत्र के प्रस्तर-23 एवं 35 के अनुसार विपक्षी, शिकायतकर्ता द्वारा विलम्ब से किये गये भुगतान पर ब्याज वसूलने का अधिकारी है तथा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष भुगतान न किये जाने की स्थिति में अर्नेस्ट मनी की कटौती कर जमा धनराशि वापस करते हुए आवंटित यूनिट को रदद्‌ करने का 9) अधिकारी है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया चुका 2 (oe) t है एवं लगभग 845 फ्लैटों का कब्जा शिकायतकर्ताओं को प्रदान किया जा चुका a “) * Page 2 Ce

है तथा विपक्षी द्वारा Ses ओ.सी /सी.सी सक्षम विकास प्राधिकरण से प्राप्त किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा अनेंकों बार अनुस्मारक पत्र एवं मांग पत्र प्रेषित किये जाने के बावजूद भी शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान कर etd यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं किया जा रहा है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना के निर्माण कार्य को wager पूर्ण किये जाने में हुए विलम्ब के लिए कोविड-49 महामारी एवं माननीय उच्च न्यायालय तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्‍न न्यायालयों में लम्बित भूमि अधिग्रहण और अतिकमण तथा किसान आंदोलन के कारणों उनकी प्रश्नगनत परियोजना विलम्बित हुईं, जिसके कम में विपक्षी द्वारा 645 दिन का प्रश्नगत परियोजना में बिलम्ब हुआ है, वह उनके नियंत्रण से बाहर है, जिस पर इस अवधि में कब्जे देने में हुए विलम्ब के लिए विलम्बित ब्याज की गणना नहीं की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष अपनी बकाया धनराशि का भुगतान कर प्रश्नगत यूनिट का कब्जा प्राप्त कर सकते है। उभयपक्ष के Tal को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया। पक्षकारों के अभिवचनों के आधार पर निम्नलिखित बिन्दु विचारणीय किये गये et 0 क्या रेरा आने से पूर्व के अनुबन्ध रेरा के दायरे में नहीं आते हैं ? व क्‍या पक्षकारों के मध्य रेरा लागू होने से पूर्व अनुबन्ध निष्पादित किये जाने पर रेरा के प्राविधान लागू नहीं होगें ? 2. क्या शिकायतकर्ता को विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाया जा सकता है ? यदि हां तो ब्याज दर क्‍या होगी ? निस्तारण बिन्दु सं०-॥

बिन्दु संख्या 4 इस तथ्य पर विचरित है कि क्‍या wan से पूर्व के अनुबन्ध रेरा के दायरे में नहीं आते है एवं क्या पक्षकारों के मध्य रेरा लागू होने से पूर्व अनुबन्ध निष्पादित किये जाने पर रेरा के प्राविधान लागू नहीं होगें ? इस सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या-6745--6749 /202 “eet न्यूटेक प्रोमोटर्स एंड डेवलपर्स mo feo बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य” में दिये गये निर्णय में स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है कि :- 54. "From the scheme of the Act 206, its application is retroactive in character and it can safely be Page 3 observed that the projects already completed or to which the completion certificate has been granted are not under its fold and therefore, vested or accrued rights, if any, in no manner are affected. At the same time, it will apply after getting the on-going projects and future projects registered under Section 3 to prospectively follow the mandate of the Act 206."

उपरोक्त विधि व्यवस्था से यह स्पष्ट है कि रेरा अधिनियम लागू होने से पूर्व जो भी अनुबन्ध हस्ताक्षरित हुए या अधिनियम लागू होने से पूर्व की परियोजनाओं, जहाँ पर पूर्णता प्रमाण पत्र सम्प्रवर्तक द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है, वहाँ पर अधिनियम का प्रवर्तन पूर्वव्यापी प्रभाव रहेगा। यह भी रेरा अधिनियम में स्पष्ट है कि “ऑन गोईंग” परियोजनायें निश्चित रूप से रेरा अधिनियम की परिधि में आती हैं। उपरोक्त माननीय उच्च न्यायालय के ऑब्जरवेशन से यह भी स्पष्ट है कि यद्यपि रेरा पंजीकरण से पूर्व प्रोमोटर एवं आवंटी के मध्य अनुबन्ध निष्पादित हुए हैं, परन्तु यदि परियोजना को रेरा में पंजीकरण कराया जाता है, तो रेरा के सभी प्राविधान लागू होगें। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना को रेरा में पंजीकृत कराया गया है। अतः वर्णित तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि विपक्षी की परियोजना वर्तमान में “ऑनगोईंग प्रोजेक्ट” की श्रेणी में आती है। ऐसी दशा में रेरा के सभी प्राविधान लागू होगें। तद्नुसार बिन्दु Wes-or निस्तारित किया जाता है। निस्तारण बिन्दु संख्या-02 निस्तारण बिन्दु संख्या-02 इस आशय से विचरित किया गया है कि क्‍या शिकायतकर्ता को कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाया जाये ? यदि हाँ तो ब्याज की क्‍या दर होगी ? यह वाद बिन्दु शिकायतकर्ता के अभिकथनों के आधार पर विचरित किया गया है, जिसे साबित करने का भार शिकायतकर्ता पर है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा भी प्रदान नहीं किया जा रहा है तथा परियोजना का निर्माण कार्य भी 06 वर्ष एवं 07 माह से अधिक विलम्ब होने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, जबकि विपक्षी द्वारा वर्तमान समय में ओ. सी /सी.सी भी प्राप्त नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष 93 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा Page 4 यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा कब्जा एवं विलम्बित का ब्याज वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है।

दूसरी ओर विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल करते हुए अंकित किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा उनकी परियोजना "Aims Green Avenue (Phase- 3)" में यूनिट संख्या- 3-603 बुक करायी गयी थी, जिसकी कुल कीमत 38,48,000 / - रूपये थी। उभयपक्ष के मध्य बिल्डर बायर एग्रीमेंट दिनांकित 02. 06.20i3 को निष्पादित किया गया था। विपक्षी का यह भी कहना है कि 4,80,892.22/— रूपये का बकाया भुगतान किये जाने में शिकायतकर्ता विफल रहा है, जोकि रेरा अधिनियम की aRt-i96) एवं 4900) का उल्लंघन है, जबकि विपक्षी द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएँ एवं वैधानिक मंजूरियाँ पूरी करने के उपरान्त दिनांक 48.42.2024 को सक्षम विकास प्राधिकरण के समक्ष पूर्णता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया जा चुका है। विपक्षी का यह भी कहना है कि बिल्डर बायर wile पत्र के प्रस्तर-23 एवं 35 के अनुसार विपक्षी, शिकायतकर्ता द्वारा विलम्ब से किये गये भुगतान पर ब्याज वसूलने का अधिकारी है तथा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष भुगतान न किये जाने की स्थिति में अर्नेस्ट मनी की कटौती कर जमा धनराशि वापस करते हुए आवंटित यूनिट को रदद्‌ करने का अधिकारी है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत्त परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया चुका है एवं लगभग 845 फ्लैटों का कब्जा शिकायतकर्ताओं को प्रदान किया जा चुका है तथा विपक्षी द्वारा Ses ओ.सी,सी.सी सक्षम विकास प्राधिकरण से प्राप्त किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा अनेंकों बार अनुस्मारक पत्र एवं मांग पत्र प्रेषित किये जाने के बावजूद भी शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान कर प्रश्नगत यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं किया जा रहा है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना के निर्माण कार्य को समयानुसार पूर्ण किये जाने में हुए विलम्ब के लिए कोविड-49 महामारी एवं माननीय उच्च न्यायालय तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्‍न न्यायालयों में लम्बित भूमि अधिग्रहण और अतिकमण तथा किसान आंदोलन के कारणों उनकी प्रश्नगत परियोजना विलम्बित हुईं, जिसके कम में विपक्षी द्वारा 645 दिन का प्रश्नगत परियोजना में बिलम्ब हुआ है, वह उनके नियंत्रण से बाहर है, जिस पर इस अवधि में कब्जे देने में हुए विलम्ब के लिए विलम्बित ब्याज की गणना नहीं की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष अपनी बकाया धनराशि का भुगतान कर प्रश्नगत यूनिट का कब्जा प्राप्त कर सकते है।

यह स्पष्ट है कि विपक्षी एवं शिकायतकर्ता के मध्य बिल्डर बायर एग्रीमेंट दिनांकित 02.05.20i3 को निष्पादित किया गया था, जिसके प्रस्तर-32 के Page 5 ८_#-- अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर शिकायतकर्ता को 30 जून, 206 एवं 6 माह की अनुग्रह अवधि Gra पीरियड) सहित दिसम्बर 2046 तक यूनिट का कब्जा दिया जाना था। ऐसे में उपरोक्तानुसार शिकायतकर्ता दिनांक 34.42.20I6 तक कब्जा पाने का अधिकारी था, परन्तु विपक्षी द्वारा उक्त निर्धारित अवधि में प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह भी स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिये जाने में विलम्ब किया गया है और ऐसी दशा में शिकायतकर्ता को दिनांक 04.04.2047 से ओ.सी. / सी.सी.. प्राप्त होने अथवा कब्जा ऑफर किये जाने की तिथि, जो भी बाद में हो, तक की अवधि पर विलम्बित अवधि का ब्याज पाने का अधिकारी है। जहां तक किस अवधि तक विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का प्रश्न है, तो इस सम्बंध में सिविल अपील to 6649-50 ,/ 2048 “सुपरटेक लिमिटेड बनाम रजनी गोयल“ में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अभिनिर्धारित किया गया है कि :-

"the period of Interest should close on April 206 when the Full Occupancy Certificate was obtained as per the admission of the Respondent — Purchaser herself in Para 4(j) of the Consumer Complaint, wherein she has admitted that the Appellant — Builder had obtained the Completion Certificate as late as April 20l6. The Respondent — Purchaser could not have any further grievance after April 20l6 with respect to delay in handing over possession. The Respondent — Purchaser ought not to be allowed to reap the benefits of her own delay in taking possession." उपरोक्त विधि व्यवस्था के अनुसार ओ.सी. प्राप्त होने अथवा कब्जा ऑफर किये जाने की तिथि, जो भी बाद में हो, तक की अवधि पर शिकायतकर्ता विलम्ब ब्याज पाने का अधिकारी होगा। इस सम्बंध में उल्लेखनीय है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के “नीलकमल रियलटर्स सबअर्बन प्रालि. आदि बनाम यूनियन ऑफ इंडिया” की याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अभिनिर्धारित किया गया है कि — Page 6

"Section 8(l)(b) lays down that if the promoter fails to complete or is unable to give possession of an aprtment due to discontinuance of his business as a developer on account of suspension or revocation of the registration under the Act or for any other reason, he is liable on demand to the allottees, in case the allottee wishes to withdraw from the project, without prejudice in this behalf including compensation. If the allottee does not intent to withdraw from the project he shall be paid by the promoter interest for every month's delay till handing over of the possession,. The requirement to pay interest is not a penalty as the payment of interest is compensatory in nature in the light of the delay suffered by the allottee who has paid for his apartment but has not received possession of it. The obligation imposed on the promoter to pay interest till such time as the apartment is handed over to him is not unreasonable." अत: उपरोक्त निर्णय के आलोक में यह स्पष्ट है कि vow रेरा के प्राविधानों के अन्तर्गत प्रमोटर व क्रेता के बीच किये गये अनुबंध के अनुरूप विलम्ब तथा मूल धनराशि पर ब्याज देय होगा, क्‍योंकि प्रमोटर्स द्वारा उक्त धनराशि का उपभोग किया गया है।

जहां तक देय ब्याज दर का प्रश्न है, तो राज्य सरकार द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 20i6 के अधीन दिनांक 7.0.20:8 को भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) (विक्रय / पट्टा के लिए करार) नियमावली 208 अधिसूचित की गयी हैं। इसमें संलग्नक के रूप में दिये गये विक्रय / पट्टा विलेख के प्रारूप के प्रस्तर 9 में प्रमोटर्स के डिफाल्ट प्रकरण (Events of default) परिभाषित है, जिसमें WER 9.2) F प्रमोटर के डिफाल्टर होने की स्थिति में आवंटी हेतु प्राविधानित है. कि:- "The Allottee shall have the option of छल terminating the Agreement in which case the निया, हे रछ Promoter shall be liable to refund the entire money paid by the Allottee under any head Page 7 whatsoever towards the purchase of the apartment, along with interest at the rate equal to MCLR (Marginal Cost of Lending Rate) on home loan of State Bank of India +i% unless provided otherwise under the Rules. within forty-five days of receiving the termination notice:"' यही दर आवंटियों के द्वारा डिफॉल्ट की स्थिति में भी प्रस्तर 9.30) में निर्धारित है। उक्त प्राविधान को दृष्टिगत रखते हुए आवंटी को McLee प्रतिशत की ब्याज दर पर विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। तद्नुसार बिन्दु संख्या-02 निस्तारित किया जाता है। उपरोक्त बिन्दुओं का निस्तारण करते हुए निम्न आदेश पारित किये जाते हैं -- आदेश

t. विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आदेश पोर्टल पर अपलोड होने की तिथि से 45 दिन के अन्दर शिकायतकर्तागण की यूनिट्स को आवंटन पत्र/अनुबन्ध के अनुसार समस्त सुविधाओं को पूर्ण कराकर ओ.सी. / सी.सी. सहित कब्जा देना सुनिश्चित करें और देय स्टाम्प शुल्क प्राप्त कर नियमानुसार रजिस्ट्री कराएं। 2. विपक्षी, अग्रणी शिकायतकर्ता (अंकित निरंजन) को दिनांक 04.04.2047 से दिनांक 30.04.207 तक अनुबन्ध पत्र के प्रस्तर-32 के अनुसार 5/— रुपये प्रति वर्गफुट तथा दिनांक 07.05.207 ओ.सी. » सी.सी. प्राप्त होने अथवा कब्जा ऑफर किये जाने की तिथि, जो भी बाद में हो, तक की अवधि पर शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि पर MCLR+I प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से विलम्बित अवधि का ब्याज अदा करना सुनिश्चित करें। फोर्स मैज्योर पीरियड को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25.03.2020 से दिनांक 25.09.2020 तक परियोजना में हुए विलम्ब की अवधि एवं विलम्ब हेतु ब्याज की गणना नहीं की जाएगी एवं न ही शिकायतकर्ता से किसी अतिदेय (overdues) धनराशि के लिए इस अवधि का ब्याज लिया जाएगा। अन्य शिकायतकर्तागण के प्रकरण में अनुबन्ध पत्र के अनुरूप उपरोक्तानुसार गणना की जायेगी। Page 8 Bs) FE) ¥ विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-2(29)(0) के अनुसार यदि रेरा लागू होने के बाद कोई ब्याज दर आवंटी के डिफॉल्ट से प्रोमोटर द्वारा लिया जाता है, तो उसी दर से ब्याज प्रोमोटर द्वारा डिफॉल्ट किये जाने पर भी आवंटी को दिया जायेगा। अतः विलम्बित अवधि के भुगतान पर शिकायतकर्ता द्वारा भी MCLR+! प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज देय होगा।

इस आदेश की एक-एक प्रति सम्बंधित पत्रावलियों पर रखी जाए एवं इस आदेश में प्रतिपादित सिद्धान्तों के अनुरूप धनराशि व ब्याज की प्रत्येक मामले में गणना की जाएगी। इस आदेश का Ves भू-सम्पदा (विनियमन तथा विकास) अधिनियम, 206 की धारा-63 तथा अन्य सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत दंडनीय होगा। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। शिकायतकर्तागण को यह भी निर्देशित किया जाता है कि यदि आदेश पोर्टल पर अपलोड होने के 45 दिन के अन्दर विपक्षी द्वारा उपरोक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्तागण “रेरा पोर्टल” के माध्यम से आदेश का क्रियान्वयन कराये जाने हेतु अनुरोध अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आदेश पोर्टलपर अपलोड किया जाये। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो । ve Gl 2fs 5 (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण Page 9