Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Usha Tiwari v. Rudra Buildwell Infra Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/08/1055/2019

Decision date
2025-04-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 4 5-शिकायत URAT—NCR 44/08/055/209 उषा तिवारी - बनाम रुद्र बिल्डवेल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.04.2025 . शिकायतकर्ता का वाद वीडियो, कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता के साथ समझौता वार्ता चल रही थी, जो सफल नहीं हो पाई है, इसलिए शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र नहीं भेजा गया है। विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी:,सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो लो) शिकायतकर्ता को एक माह. के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.07.2025 को पेश etl आई aT . सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण