Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashok Kumar Chaurasia v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/0932/2019

Decision date
2025-08-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 46-शिकायत संख्या:--0८२44/08/0932/209 अशोक कुमार चौरसिया बनाम जेकेजी SRM प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 28.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आहूति अग्रवाल उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 08.08.2025 का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और न ही कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय क॑ आदेश दिनांक 28.05.2025 में स्पष्ट रूप से यह आदेश पारित किया गया है कि विपक्षी शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में तृतीय पक्ष का हित सर्जित न करें, लेकिन विपक्षी द्वारा आज सुनवाई के दौरान यह बताया गया कि उन्होंने यूनिट को किसी तृतीय पक्ष को आवंटित कर दी गई है, जोकि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 28.05.2025 की अवहेलना है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता माननीय उच्च न्यायालय में आदेश की अवमानना दाखिल करने हेतु स्वतंत्र है।

जहाँ तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराये जाने का प्रश्न है, तो आदेश दिनांक 08.09.2020 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा आज तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 28.05.2025 के विपरीत जाकर विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की यूनिट निरस्त कर तृतीय पक्ष को आवंटित करते हुए तृतीय पक्ष का हित सर्जित कर दिया गया है और शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट विपक्षी किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय करना चाहता है। क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश 08.09.2020 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है। हु अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 08.09.2020 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। VHT आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए परियोजना--ग₹6 Palm Court 9॥8७०-। में यूनिट WN-BI-I803 को तत्काल प्रभाव से इस न्यायालय द्वारा BH किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू.पी.रेरा / प्रशा. /2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है।

अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क करते हुए यूनिट में न्यायालय का ताला लगाकर, यूनिट को न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या 45 दिनों के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके। पत्रावली ae अग्रिम सुनवाई दिनांक 47.09.2025 को पेश हो। इस आदेश की प्रति रेरा अधिकृत रिसीवर को प्रेषित की जाये। आर. पी. सिंह AS (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण