Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ajeet Singh Shishodia/Sangita Shishodia v. Sikka Infrastructure Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/08/0251/2019

Decision date
2021-12-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

ye Bono भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर पीठ-2 रेक्टिफिकेशन आदेश 75-शिकायत संख्या :— Sect-39/l/NCR44/08/025/209 अजीत सिंह शिशोदिया एवं संगीता शिशोदिया बनाम सिक्‍का इन्फास्ट्रक्चर प्रा० लि० प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2046 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल किये गये प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश में त्रुटिवश परियोजना शुरू होने की तिथि दिसम्बर 2042 दर्शायी गयी है, जबकि विपक्षी द्वारा जारी मांग पत्र में स्पष्ट है कि परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि दिनांक 07.09.204 of अत: शिकायतकर्ता द्वारा आदेश में परियोजना शुरू होने की तिथि दिसम्बर 2042 के स्थान पर परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 07.09.20 कराये जाने का अनुरोध किया गया है। उभयपक्ष के cat को सुना एवं पत्रावली का अवलोकन किया।

ऐसे में प्राधिकरण द्वारा शिकायत संख्या- NCR44/08/025/209 में पारित आदेश में परियोजना शुरू होने की तिथि दिसम्बर 2042 की त्रुटि को सुधार करते हुए उक्त के स्थान पर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि दिनांक 07.09.2044 अंकित किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। अतः भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम की धारा-39 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि दिनांक 07.09.2044 पढ़ा जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक :-. 44/44/202 (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण