Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sharad Verma and Neeru Agarwal Verma v. Solitaire Realinfra Private Limited
Complaint No. NCR144/07/78099/2021
- Decision date
- 2025-05-14
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 49--शिकायत BAT—NCR44/07/78099/202 शरद वर्मा और नीरू अग्रवाल वर्मा ह बनाम सॉलिटेयर रियलइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन््फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यश प्रताप सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 49.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 07.02.2022 का भी अनुपालन नहीं किया गया है और आज तक विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अतः: ऐसी स्थिति में माननीय Rr पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 07.02.2022 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये।
विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) -शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित | | शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। SR शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र इस आशय का दाखिल किया गया है कि विपक्षी आवंटित यूनिट को निरस्त करने हेतु धमकी दे रहा है, इसलिए आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया जाये। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाता है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम आदेशों तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट को निरस्त न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित/हस्तांतरित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 46.06.2025 को पेश हो। चल आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण