Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajni Sharma v. Solitaire Realinfra Private Limited

Complaint No. NCR144/07/78095/2021

Decision date
2025-12-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 46-शिकायत PAT—NCR44/07/78095/202 रजनी शर्मा बनाम सॉलिटेयर रियलइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.2.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यश प्रताप सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रमोद शर्मा उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 04.09.2025 धारा-36 रेरा अधिनियम के अन्तर्गत इस आशय का दाखिल किया गया है कि आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति का आदेश पारित किया जाये। विपक्षी को यदि उक्त प्रार्थना-पत्र पर कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम सुनवाई की तिथि 08.07.2026 तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखें और शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित » हस्तांतरित न करें और न ही किसी तृतीय पक्ष का हित सर्जित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.0. 2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण