Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Saurabh Dixit v. J.M. Housing Ltd

Complaint No. NCR144/07/77930/2021

Decision date
2025-12-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 5-शिकायत PeM—NCR44/07/77930/202 सौरभ दीक्षित बनाम जे.एम. हाउसिंग लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया-गया। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.04.2022 का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराई गई है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.04.2022 का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 30.06.2025 को आदेश पारित करते हुए आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जा चुकी है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। यहाँ तक नियम-24 की कार्यवाही के दौरान भी विपक्षी उपस्थित नहीं हो रहा है। रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल कार्की आख्या दिनांक 25.08.2025 पर किसी भी पक्ष द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल नहीं की गई है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट बनाकर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि इस पीठ द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराये जाने की कार्यवाही की जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.02.2026 को पेश हो। ghrp 7 आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण