Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shalu Saini v. M/s. Jss Buildcon Private Limited

Complaint No. NCR144/07/77694/2021

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 26-शिकायत संख्या :-- NCR44/07/77694/202 शालू सैनी बनाम मैसर्स जे.एस.एस. बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 22/40/2024 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा अपनी अनुपालन आख्या' दाखिल करते हुए कहा गया है कि दिसम्बर, 2024 तक परियोजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु "Swamih Investment Fund I" प्राप्त हुआ है। इस सम्बन्ध में उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण कार्यालय द्वारा पारित आदेश संख्या-8653 / यू पी.--रेरा / प्रशा0प्रको0 / 2023-24, दिनांक 20.06.2023 में निम्नवत्‌ उललेखिल है कि :- "Swamih Investment Fund I" से वित्त पोषित परियोजनाओं के मामलों में परियोजना के निर्माण तथा विकास कार्यों के दौरान परियोजना के आवंटियों को सामान्तया परियोजना से बाहर आने तथा रिफण्ड प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिन आवंटियों के पक्ष में पहले से रिफण्ड के आदेश हैं, उनमें भी आदेश क्रियान्वयन के आवेदन को WHA (stay) पर रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में पीठ द्वारा धारा-38,/40,/63 के अन्तर्गत दिसम्बर, 2024 तक कोई आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है, ऐसी दशा में वर्तमान शिकायत को abeyance में रखा जाता है। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। आदेश प्रोर्टल पर अपलोड किया जाए। (सदस्य) | भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण