Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Syed Tazeenul Haque Qamar v. M/s. Jss Buildcon Private Limited
Complaint No. NCR144/07/77666/2021
- Decision date
- Not recorded
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2 Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 4{—Rrprid संख्या :--टार44/07/77666/2024 सैयद तजीनुल हक कुमर बनाम मैसर्स जे.एस.एस. esata ur. लि. दिनांक :- 08 /09 / 2025 ॥ . आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पूर्वित जैन उपस्थित हुए शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा asi के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी ae अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने हेतु अनुरोध किया गया है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु "Swamih Investment Fund I" 5a हुआ है तथा परियोजना का. निर्माण कार्य 34 दिसम्बर, 2025 पूर्ण किये जाने हेतु रेरा प्राधिकरण द्वारा समयावधि विस्तारित की गयी है। विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में प्रार्थना-पत्र व "Swamih Investment Fund I" प्राप्त किये जाने से सम्बन्धित साक्ष्य दाखिल किये गये हैं, जिसमें परियोजना का निर्माण कार्य 34 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु रेरा प्राधिकरण द्वारा समयावधि विस्तारित की गयी है।
इस सम्बन्ध में उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण कार्यालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.06.2023 में निम्नवत् उललेखित है कि :- "Swamih Investment Fund I" से वित्त पोषित परियोजनाओं के मामलों में परियोजना के निर्माण तथा विकास कार्यों के दौरान परियोजना के आवंटियों को सामान्तया परियोजना से बाहर आने तथा रिफण्ड प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिन आवंटियों के पक्ष में पहले से रिफण्ड के आदेश हैं, उनमें भी आदेश क्रियान्वयन के आवेदन को WA (stay) पर रखा जाएगा | उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुना गया एवं प्रथम gear सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यूनिट की यथास्थिति बनाये रखेंगे। उपरोक्त वर्णित स्थिति में पीठ द्वारा धारा-38, 402) एवं 63 के अच्तर्गत विसम्बर, 2025 तक कोई आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है, ऐसी दशा में वर्तमान शिकायत को abeyance में रखा जाता है। आदेश. पोर्टल पर अपलोड किया जाए। तदूनुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण